अजनाला के गांव गुज्जापीर में एक विवाहित गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
17

लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर- 22-अप्रैल -2026

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी

मृतक काजल के तीन बच्चे थे और वह फिर से गर्भवती थी

अजनाला के गांव गुज्जापीर में एक गर्भवती विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार काजल नाम की महिला का विवाह करीब आठ साल पहले गुज्जापीर निवासी लवप्रीत के साथ हुआ था। उनके पहले से तीन बच्चे थे और अब वह गर्भवती भी थी। आज सुबह महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इस संबंध में मृतका के पति लवप्रीत ने बताया कि रात के समय काजल एक बार बाथरूम के लिए उठी थी, जिसके बाद वह दोबारा कमरे से बाहर गई। कुछ समय बाद पता चला कि उसने पास वाले कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि काजल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, थाना अजनाला के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।