रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 30-जून (मनी शर्मा)
महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान गए श्रद्धालु अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे
अमृतसर महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा पर गए सिख श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को *अटारी-वाघा सीमा* के रास्ते भारत लौट आया। स्वदेश वापसी के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर आध्यात्मिक संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने के अपने अनुभव साझा किए और वहां मिले सम्मान, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं की सराहना की।
