रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 26-जून (मनी शर्मा)
अमृतसर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में पंजाब भर में किसान संगठनों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया। राज्य के 21 जिलों में किसानों ने रैली और विरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* और अमेरिका के राष्ट्रपति *डोनाल्ड ट्रंप* के पुतले फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। अमृतसर में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते को किसान विरोधी बताया।
