श्री गुरु रविदास जी की पावन यात्रा के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया संत समाज का अभिनंदन

0
16
लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा) 19-11-2026

अमृतसर। श्री गुरु रविदास जी की पावन यात्रा के अमृतसर पहुंचने पर धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सलिल कपूर सहित उपस्थित भाजपा नेताओं ने संत समाज का अभिनंदन किया और गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।सलिल कपूर और भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने अपनी अमृतवाणी और जीवन-दर्शन के माध्यम से समस्त मानव समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और सच्ची भक्ति का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को आपसी सद्भाव और सामाजिक समानता का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की पावन यात्रा का अमृतसर पहुंचना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वे गुरु जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, रजनीश धीमान, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, मीनू सेठी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शवेश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, यात्रा के मुख्य इंचार्ज लाल सिंह, यात्रा इंचार्ज रविकरन सिंह काहलों, सह-प्रभारी अनिल वासुदेवा, कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, जिला महासचिव सरबजीत सिंह शंटी, मोहित महाजन, गौतम अरोड़ा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगूराल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश अनार्य, पार्षद गौरव गिल, पार्षद विकास गिल, मानव तनेजा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, मंदिर कमेटी के प्रधान हरीश कुमार, चेयरमैन युद्धवीर, चमरंग रोड श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी के प्रधान जुगल किशोर सहित विभिन्न मंदिर कमेटियों से आए पंकज अमरोही, ओम प्रकाश काका, वेद प्रकाश, लखपत राय, सुनील कुमार, सुनील मौर्य सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।