अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गज भाजपा नेताओं का समर्थन, युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव से विकास का लिया संकल्प

0
14
लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा)

अमृतसर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हल्का उत्तरी में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा को हल्का उत्तरी के कई वरिष्ठ एवं दिग्गज भाजपा नेताओं का समर्थन मिला। वार्ड नंबर 16 में भाजपा के कर्मठ नेता कुकी महाजन की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें अक्षय शर्मा को समर्थन देते हुए उनके साथ मिलकर हल्के के विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिया गया।

बैठक में पप्पू महाजन, डॉ. राजीव देव, मंडल प्रधान चरणजीत सिंह, संजीव शर्मा, टंडन जी और बॉबी जी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के पीछे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इन्हीं नेताओं की मेहनत और समर्पण के चलते पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंची हैं और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हल्का उत्तरी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अपना समर्थन और मार्गदर्शन देकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और युवाओं का जोश मिलकर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अक्षय शर्मा ने कहा कि आज पंजाब को एक स्थिर, मजबूत और विकासोन्मुख सरकार की आवश्यकता है, जो प्रदेश के मौजूदा हालात को समझते हुए पंजाब को फिर से खुशहाल और रंगला पंजाब बना सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के तालमेल से पंजाब को विकास की राह पर आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

अंत में अक्षय शर्मा ने हल्का उत्तरी के लोगों से अपील की कि वे उन्हें अपना सहयोग और समर्थन दें, ताकि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने, विकास कार्यों को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जा सकें।