अमृतसर में नोवल्टी टाटा का मेगा ईवी लॉन्च, टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक रेंज से शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार

0
18
अमृतसर | 22 जुलाई 2026 (मनी शर्मा) 

अमृतसर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब नोवल्टी टाटा ने होटल सरोवर प्रीमियर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान टाटा मोटर्स की नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक वाहन श्रृंखला का शानदार शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा सिएरा ईवी, सिएरा जुबली एडिशन, पंच.ईवी और टियागो.ईवी को आकर्षक अंदाज़ में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों, ऑटोमोबाइल प्रेमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और मीडिया की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स लिमिटेड के नॉर्थ ज़ोन के ज़ोनल बिज़नेस हेड श्री सुनील चौहान रहे। उनके साथ रीजनल बिज़नेस हेड श्री संदीप मान तथा पंजाब नेशनल बैंक के ज़ोनल मैनेजर श्री आशीष गांधी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत नोवल्टी टाटा के निदेशक श्री लवतेश सिंह सचदेव एवं श्री अमितेश सिंह सचदेव ने किया।लॉन्च के दौरान नई इलेक्ट्रिक वाहनों की आधुनिक डिज़ाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम कम्फर्ट और लंबी ड्राइविंग रेंज को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने इन वाहनों का अवलोकन किया और इनके अत्याधुनिक फीचर्स की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि टाटा मोटर्स देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति का नेतृत्व कर रही है और नोवल्टी टाटा पंजाब में पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई ईवी रेंज ग्राहकों को आधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षित, किफायती और भविष्य के अनुरूप ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।कार्यक्रम में विशेष व्हीकल शोकेस, इंटरैक्टिव सेशन, ग्राहक सहभागिता गतिविधियाँ और लाइव प्रोडक्ट एक्सपीरियंस का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। लॉन्च समारोह नवाचार, तकनीक और भविष्य की हरित मोबिलिटी का शानदार उत्सव साबित हुआ। नोवल्टी टाटा का यह मेगा लॉन्च न केवल अमृतसर बल्कि पूरे पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ती जागरूकता और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। नई पीढ़ी की यह इलेक्ट्रिक श्रृंखला प्रदेश के ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में नई पहचान बनाने के लिए तैयार है।