शिव सेना टकसाली सुधीर सूरी” की हंगामी बैठक सम्पन्न / एडवाइजरी कमेटी व अन्य अहम पदों पर की नियुक्तियां

0
11

अमृतसर, 11 मई (मनी शर्मा): “शिव सेना टकसाली सुधीर सूरी” की एक हंगामी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सूरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई डॉक्टरों, समाजसेवियों और वकीलों को पार्टी की एडवाइजरी कमेटी एवं विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया।

बैठक में एडवाइजरी कमेटी के लिए डॉ. राकेश कुमार शर्मा, एम.एल. नीरज भदवान, राजेश शर्मा (रिंकू), डॉ. जनक, डॉ. प्रदीप, सुभाष सहगल, मोनिका सूरी तथा विमल खोसला के नामों की घोषणा की गई।

इसके साथ ही पार्टी के लीगल सेल में एडवोकेट दीपक, एडवोकेट राजेश, एडवोकेट ललित मोहन गुलाटी (पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट) तथा डॉ. राकेश कुमार शर्मा को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान एस.सी. सेल के लिए विष्णु, रमन तथा मनी भट्टी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रितिक भंडारी को पंजाब प्रधान तथा पवन शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर गुरदासपुर से वरिष्ठ हिंदू नेता हरविंदर सोनी (बाला साहिब ठाकरे), सलिल शर्मा, अजय सेठ, मनु महाजन, रवि महाजन, राजिंदर सहदेव, विशाल जगदीश सिंह शर्मा तथा हरदीप हैप्पी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा राजिंदर भंडारी, नरिंदर भंडारी, कृष्ण, दक्ष गोसाई, निलेश तथा शिव कुमार को भी पार्टी में शामिल किया गया। पार्टी नेतृत्व ने जानकारी दी कि आने वाले समय में अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।

बैठक के दौरान हरविंदर सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सूरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सुलझे हुए नेता हैं, जो परिस्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेना जानते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवाएं सराहनीय हैं और आवश्यकता पड़ने पर वे हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रिज मोहन सूरी ने सभी नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।