अमृतसर में संपत्ति विवाद गरमाया: एक पक्ष का हिस्सेदारी का दावा, दूसरे का कानूनी निर्माण का जवाब

0
22

लाइव भारत / अमृतसर 29-अप्रैल (मनी शर्मा) 

मेरा हिस्सा हड़पा जा रहा है” बनाम “सभी दस्तावेज़ वैध” — पारिवारिक विवाद पहुंचा अदालत तक

बिना नक्शे के निर्माण के आरोप या पास नक्शे के अनुसार काम? अमृतसर में प्रॉपर्टी को लेकर टकराव*

शहर में एक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक ओर सुनील कुमार द्वारा अपने हिस्से की मांग और अवैध निर्माण के आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूजा (पत्नी श्याम सुंदर) और उनकी तीन बहनों ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।

सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि इस संपत्ति में उनका भी वैध हिस्सा बनता है, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, वह बिना नक्शे और बिना अनुमति के तैयार की जा रही है। उनके अनुसार, मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।

दूसरी तरफ, पूजा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह संपत्ति उनके सास-ससुर द्वारा उनके नाम की गई थी और इसमें केवल श्याम सुंदर और उनकी तीन बहनों का ही अधिकार है। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार को वर्ष 1995 में ही बेदखल कर दिया गया था और इसके लिखित प्रमाण भी मौजूद हैं। पूजा ने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत में चल रहे दोनों केस खारिज हो चुके हैं और स्टे हटने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया है। उनके मुताबिक, बिल्डिंग का नक्शा नगर निगम के एमटीपी विभाग से पास है और निर्माण पूरी तरह से कानूनी तरीके से किया जा रहा है। फिलहाल, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मामला जटिल बना हुआ है। वास्तविक स्थिति अदालत के अंतिम फैसले के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।