स्पीडवेज किया में नए किआ सोरेंटो की झलक, ग्राहकों में दिखा उत्साह

0
19
लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा)

अमृतसर, 5 सितंबर। किआ ने अपने ग्लोबल एसयूवी मॉडल सोरेंटो को भारतीय बाजार में पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 28 लाख से 40 लाख रुपए के बीच रखी गई है। सोरेंटो पेट्रोल-हाइब्रिड और डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी दिया गया है।

सोरेंटो में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा से जुड़े कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और एआई आधारित तकनीक प्रमुख हैं। कंपनी ने इसे प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, जिसमें आराम, तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है।

अमृतसर स्थित स्पीडवेज किया में सोरेंटो को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहक और ऑटोमोबाइल प्रेमी नई एसयूवी को देखने और इसके फीचर्स की जानकारी लेने पहुंचे।

डीलरशिप अधिकारियों के अनुसार, सोरेंटो को लेकर ग्राहकों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। उनका कहना है कि यह नया मॉडल प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में किआ की स्थिति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सोरेंटो में अलग-अलग इंजन और ड्राइवट्रेन विकल्प दिए जाने के कारण ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुनने की सुविधा मिलेगी। तकनीक, सुरक्षा और प्रीमियम सुविधाओं से लैस यह एसयूवी भारतीय बाजार में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगजीत सिंह वालिया, AIG NRI एवं DCP सिटी अमृतसर, उपस्थित रहे।