लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर 24-अप्रैल -2026
अमृतसर : भाजपा के प्रांतीय महासचिव और पूर्व आईएएस डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अमृतसर के 550वें स्थापना वर्ष पर 10,000 करोड़ का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट पैकेज देने की मांग की है।

डॉ. राजू ने लिखा है कि अमृतसर को सिटी इकोनॉमिक रीजन (सीईआर) का दर्जा दिया जाए और आसपास के जिलों को जोडक़र एक इकोनॉमिक क्लस्टर बनाया जाए। निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भव्य स्कीम के तहत प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाए। उनकी मांग है कि नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम के साथ तालमेल में 10,000 करोड़ का पैकेज दिया जाए।
पूर्व आईएएस ने पत्र में लिखा है कि अमृतसर गुरु राम दास जी द्वारा स्थापित किए जाने के 550वें वर्ष के करीब है। यह समय शहर के विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोडऩे का है। इस पर गंभीरता से विचार करते हुए पहल की जाए।उन्होंने कहाकि हेरिटेज शहरों को इकोनॉमिक डेवलपमेंट का ड्राइवर बनाने पर आपका जोर एक साफ फ्रेमवर्क देता है। श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुग्र्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर इस पवित्र शहर के जरिए भारत की साझी सभ्यता की विरासत दिखाते हैं। डॉ. राजू ने बताया कि दुनिया भर में पहचान और स्ट्रेटेजिक बॉर्डर लोकेशन के बावजूद अमृतसर की इकोनॉमिक क्षमता का कम इस्तेमाल हो रहा है। जबकि यह ट्रेड, लॉजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट के लिए गेट-वे बन सकता है।
पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि इस समय लिया गया फैसला गुरु राम दास जी की विरासत का सम्मान करेगा और अमृतसर को ‘विकसित भारत’ में हेरिटेज से होने वाले इकोनॉमिक डेवलपमेंट का मॉडल बनाएगा।स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।




