प्रसिद्ध पंजाबी गायक अमर संधू का नया गीत ‘धी लाडली-2’ रिलीज

0
9
रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 10-जून (मनी शर्मा)

 पिता-पुत्री के रिश्ते को समर्पित गीत ने जीता दर्शकों का दिल

अमृतसर: स्थानीय एयरपोर्ट रोड स्थित कजान होटल एंड रेस्टोरेंट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक अमर संधू का नया गीत *‘धी लाडली-2’* रिलीज किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाबी गायक अमर संधू और अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मित्थू मदान, उपप्रधान अर्शदीप सिंह रैली अरोड़ा, आम आदमी पार्टी महिला विंग की जिला प्रधान कामना आनंद, गौरव आनंद मोंटू, सुनीर शर्मा, सोनू और कबीर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन कजान होटल एंड रेस्टोरेंट के एमडी अंगद अरोड़ा, राइजिंग सन दुपट्टा एंड स्टॉल कंपनी के एमडी जीत सलूजा और सोनी सलूजा द्वारा किया गया। आयोजकों ने गायक अमर संधू का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस खास अवसर पर अमर संधू के नए गीत *‘धी लाडली-2’* को बेटियों को समर्पित करते हुए रिलीज किया गया। गौरतलब है कि अमर संधू का सुपरहिट गीत *‘बापू तेरे करके’* और पहला भाग *‘धी लाडली’* पहले से ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अमर संधू ने बताया कि यह गीत फादर्स डे के मौके पर पिता और बेटी के अनमोल रिश्ते को समर्पित है। उन्होंने कहा कि गीत समाज को एक सकारात्मक संदेश देगा और बेटियों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि बेटियां हमेशा अपने माता-पिता का साथ निभाती हैं और उन्हें बेटों के समान प्यार और सम्मान मिलना चाहिए।

गायक अमर संधू ने कहा कि उनकी हमेशा से साफ-सुथरी और पारिवारिक गायकी को प्राथमिकता रही है और आगे भी वे ऐसे ही गीत प्रस्तुत करते रहेंगे, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर सुन और देख सके। गीत के बोल शाहदीप ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रियल सच ने दिया है। वीडियो सरदार फिल्म्स द्वारा तैयार किया गया है और इसे मेलोडी विंडो लेबल के तहत रिलीज किया गया है। गीत में मलकीत रोनी, रिशिता राणा और सीमा कौशल ने अभिनय किया है।

इस मौके पर अंगद अरोड़ा और जीत सलूजा ने कहा कि अमर संधू ने हमेशा पंजाबी विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साफ-सुथरी गायकी को प्राथमिकता दी है, जिसकी बदौलत उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। अमर संधू ने कजान होटल एंड रेस्टोरेंट की मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें पंजाब की संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।