डेरा बाबा नानक जाते युवक की कार हादसे का शिकार, पेड़ से टकराई स्विफ्ट डिजायर; बड़ा हादसा टला

0
14

लाइव भारत / अमृतसर 01-मई (मनी शर्मा)

पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे एक युवक की कार हादसे का शिकार हो गई। यह घटना फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गांव निक्की निकोसरा के पास हुई, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार का संतुलन बिगड़ने के कारण वह पेड़ से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार फतेहगढ़ चूड़ियां की ओर से डेरा बाबा नानक की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन गांव निक्की निकोसरा के नजदीक पहुंचा, सामने अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते कार सीधे पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि चालक जिला मोगा का रहने वाला है और डेरा बाबा नानक दरबार साहिब में मत्था टेकने जा रहा था। इस हादसे में बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया, लेकिन कार पूरी तरह से नष्ट हो गई।