गुरदासपुर में पति ने पत्नी को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

0
30

लाइव भारत / अमृतसर 04-मई (मनी शर्मा)

पंजाब के गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र के तहत थाना अलीवाल के अंतर्गत आने वाले गांव कादियां राजपूतां में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां ललित कुमार और थाना प्रभारी (SHO) लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा के रूप में हुई है, जिसकी पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी परमलील कौर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

घटना वाले दिन शाम को दोनों घर में अकेले थे और किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बरिंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से पहले पत्नी की टांग और छाती में गोली मारी, जिसके बाद उसने खुद अपनी छाती में गोली मार ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।