आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ ने इंडियन आर्मी, BSF, CRPF और ITBP के साथ किए एमओयू, जवानों के परिवारों को मिलेगी शिक्षा में बड़ी राहत

0
11
रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर -मई (मनी शर्मा)

शहीदों के बच्चों को 100% फीस माफी, डिफेंस परिवारों को स्कॉलरशिप और करियर गाइडेंस का लाभ

Aakash Educational Services Limited ने देश के जवानों और उनके परिवारों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए Indian Army, Border Security Force, Central Reserve Police Force और Indo-Tibetan Border Police समेत कई पैरामिलिट्री फोर्सेज़ के साथ महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किए हैं।

Amritsar में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के जवानों, पूर्व सैनिकों, गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं, दिव्यांग सुरक्षाकर्मियों और शहीदों के परिवारों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इन समझौतों के तहत पात्र परिवारों को स्ट्रक्चर्ड स्कॉलरशिप, एकेडमिक मेंटरिंग, करियर गाइडेंस और मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग तक आसान पहुंच दी जाएगी। संस्था का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक बाधाओं को कम करना और प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना है।

इस मौके पर Chandra Shekhar Garisa Reddy ने कहा कि देश की सेवा करने वाले जवानों के परिवारों को आगे बढ़ने और सफल होने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन साझेदारियों के माध्यम से डिफेंस परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधनों तक पहुंच मिलेगी और यह देश की सैन्य कम्युनिटी को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि इंडियन आर्मी के जवानों और उनके परिवारों को केवल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, जबकि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए बाकी सभी फीस पूरी तरह माफ होगी। इसके अलावा 20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले जवानों और गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं के बच्चों को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस छूट दी जाएगी।

सीआरपीएफ के शहीद जवानों के बच्चों को भी केवल एडमिशन और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, जबकि ट्यूशन और अन्य अकादमिक शुल्क पूरी तरह माफ किए जाएंगे। वहीं गैलेंट्री अवॉर्ड प्राप्त करने वाले या 20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले कर्मचारियों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत तक राहत मिलेगी।

आईटीबीपी के शहीद जवानों, बोर्ड-आउट कर्मियों, दिव्यांग बच्चों और अनाथ परिवारों के लिए भी विशेष फीस छूट और स्कॉलरशिप योजनाएं लागू की जाएंगी। संस्था ने बताया कि ये स्कॉलरशिप देशभर में फैले उसके सभी सेंटरों पर लागू होंगी और मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप प्रोग्राम के साथ संचालित की जाएंगी।