अमृतसर में बस की छत पर युवकों के बीच झड़प, बड़ा हादसा टलने से बचा

0
19

लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर- 25-अप्रैल -2026

अमृतसर के गोल्डन गेट के पास एक चलती बस की छत पर कुछ युवकों के बीच आपसी झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ये युवक प्रवासी हैं और गांव-गांव जाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि जब बस के कंडक्टर को पता चला कि ये युवक बस की छत पर सवार हैं, तो वह तुरंत ऊपर चढ़ गया और उन्हें नीचे उतारा। इस दौरान युवकों के बीच कहासुनी और झड़प भी हुई।

यदि इनमें से कोई युवक चलती बस से नीचे गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

इस घटना के बाद प्रशासन और खासकर बस संचालकों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे इस ओर ध्यान दें और बसों की छत पर सवारियों को बैठने से रोकें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।