अजनाला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत

0
28

लाइव भारत / अमृतसर 06-मई (मनी शर्मा)

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव रोखे के पास हाईवे पर साइकिल से घर जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के एक रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि सतनाम सिंह साइकिल पर अपने घर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

वहीं, थाना अजनाला के एएसआई बलदेव राज ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है, जिसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।