राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

0
17
रिपोर्ट :लाइव भारत / गुरदासपुर 09-मई (मनी शर्मा) 

गुरदासपुर नौशहरा के नजदीक नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसा ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक बुड्ढे कोट इलाके से गेहूं की भरी बोरियां लेकर धारीवाल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक की मदद की और प्रशासन को सूचना दी। हादसे में ट्रॉली में लदी गेहूं की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। राहत की बात यह रही कि कोई वाहन ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करवाया गया और पलटी ट्रॉली को हटाने का काम शुरू किया गया।