गुरदासपुर के ध्यानपुर में 17वां फुटबॉल टूर्नामेंट, BJP नेता विजय सोनी ने दिए ₹31 हजार

0
16

लाइव भारत / अमृतसर 01-मई (मनी शर्मा)

पंजाब के गुरदासपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बा ध्यानपुर के अंतर्गत आने वाले गांव लालपुर बस्ती बाजीगर में 17वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डेरा बाबा नानक हलके से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सोनी मोहलोवाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान विजय सोनी ने टूर्नामेंट आयोजन समिति को प्रोत्साहन स्वरूप 31 हजार रुपये की नगद सहायता राशि भेंट की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए इनाम भी वितरित किए। मीडिया से बातचीत करते हुए विजय सोनी मोहलोवाली ने कहा कि यदि वर्ष 2027 के चुनावों में पंजाब में BJP की सरकार बनती है, तो गांवों, कस्बों और शहरों में इस प्रकार के खेल टूर्नामेंट बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जिनका पूरा खर्च BJP टीम द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेलों को बढ़ावा मिलता है।