लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर 17-मार्च -2026
अमृतसर के माल रोड स्थित 42, तीसरी मंजिल पर बने ‘ऑफ द ग्रिड’ प्रीमियम जिम की री-ओपनिंग के मौके पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिम के एमडी एनआरआई सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी अमृतसर के सचिव अमरदीप सिंह बैंस और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर जगजीत सिंह वालिया शामिल हुए। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बॉलीवुड अभिनेता अरविंदर सिंह भट्टी तथा पंजाब सरकार ट्रेडर्स कमीशन के जिला चेयरमैन गुरप्रीत सिंह कटारिया भी उपस्थित रहे। सभी ने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
एमडी सुखजिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि अमरदीप सिंह बैंस का स्वागत किया। इस मौके पर अमरदीप सिंह बैंस ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें और समाज सेवा में योगदान दें।
उन्होंने जिम की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बेहतरीन फिटनेस सेंटर है, जो युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा। रक्तदान करने वाले युवाओं को इस दौरान सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
एमडी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि यह जिम लगभग 12 हजार स्क्वायर फीट में बना शहर का एक अनोखा सिंगल फ्लोर जिम है। यहां हाईटेक मशीनें, 10 फ्री-हैंड मशीन टेबल, 8 ट्रेडमिल और उच्च गुणवत्ता के डंबल उपलब्ध हैं, जिससे किसी को भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि जिम में कपल्स और महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराया गया है। साथ ही यहां स्टीम बाथ, 15 फीट की बड़ी स्क्रीन पर म्यूजिक और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट, पर्सनल ट्रेनर और फिटनेस कोच की सुविधा भी दी जा रही है।
अरविंदर सिंह भट्टी और गुरप्रीत सिंह कटारिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी।
सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जिम में जुम्बा, योगा और डांस क्लासेस भी शुरू की गई हैं, ताकि लोग फिटनेस के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद ले सकें।
इस मौके पर दुख निवारण अस्पताल के ब्लड बैंक से प्रभारी प्रदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




