अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व मंत्री श्री संग्राम सिंह वर्मा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

0
236

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-      दिनांकः01.02.2022
समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व मंत्री श्री संग्राम सिंह वर्मा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल एवं श्री राजेश यादव राजू एमएलसी भी उपस्थित रहे।
श्री सग्राम सिंह वर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री तथा रेशम उद्योग मंत्री रहे हैं। वे तीन बार बाराबंकी से विधायक चुने गए है। वे बाराबकी जनपद के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं और अपने समाज पर उनकी मजबूत पकड़ है। उम्मीद की गई है कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता