डेरा बाबा नानक पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, तटबंधों का लिया जायजा; बोले- अकाली दल करेगा मदद
गुरदासपुर : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सोमवार को डेरा बाबा नानक पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए तटबंधों (बांधों) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और किसानों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और समय पर उचित प्रबंध नहीं किए जाने के कारण डेरा बाबा नानक, करतारपुर कॉरिडोर और आसपास के इलाकों में किसानों की फसलें तथा कृषि भूमि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो, इसके लिए तटबंधों को मजबूत किया जाना बेहद जरूरी है। शिरोमणि अकाली दल इस कार्य में हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को बार-बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान न झेलना पड़े।