Site icon Live Bharat

Lineman climbed on pole for electrical repair dies under suspicious circumstances

स्टोरी: बिजली मुरम्मत के लिए खंबे पर चढ़े लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बीती शाम तेज़ आंधी के कारण दीनानगर क्षेत्र में गुल हुई बिजली मुरम्मत के काम में लगे लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। उधर हादसे के बाद लाइनमैन सुभाष चंद्र को सिविल अस्पताल दीनानगर में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने लाइनमैन को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
YouTube video player

बिजली विभाग के एडिशनल एसडीओ जसविंदर सिंह ने कहा कि मंज फीडर की लाइन पर सुभाष चंद्र आहलूवाल में एक पोल पर काम कर रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है और जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई और रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेज दी जाएगी।

Exit mobile version