Site icon Live Bharat

अजनाला में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा; पनीर, दूध और दही के भरे गए सैंपल

रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 26-जून (मनी शर्मा)

अजनाला (अमृतसर): लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग ने अजनाला में विशेष जांच अभियान चलाते हुए दो डेयरियों पर छापेमारी की। विभाग की टीम ने चोगावां रोड स्थित *मटिया डेयरी और  सहारा डेयरी  में अचानक निरीक्षण कर पनीर, दूध और दही के सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, निर्माण प्रक्रिया और साफ-सफाई के मानकों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर स्वच्छता संबंधी कमियां सामने आने पर विभाग ने डेयरी संचालकों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने डेयरी मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की तैयारी, भंडारण और बिक्री के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन करना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर फूड सेफ्टी विभाग के *असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. राजिंदर* ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटी या गैर-मानक खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डॉ. राजिंदर ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करना सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। उन्होंने डेयरी संचालकों और खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version