चंडीगढ़ पंजाब पत्रकार एसोसिएशन ने अमृतसर DC को सौंपा मांग पत्र, CM भगवंत मान से जल्द करेंगे मुलाकात

0
17

लाइव भारत/ मनी शर्मा अमृतसर, 26 फरवरी 2026

चंडीगढ़ पंजाब पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जायज मांगों पर तुरंत विचार कर कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों ने कहा कि वे जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय देने की अपील की है, ताकि लंबित मुद्दों का समाधान किया जा सके।

प्रमुख मांगें:

* पत्रकारों पर हमले की स्थिति में तुरंत एफआईआर और दोषियों की गिरफ्तारी
* पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए
* मान्यता प्राप्त (Accreditation) कार्ड मेरिट के आधार पर जारी किए जाएं
* पात्र यूट्यूब पत्रकारों को सरकारी कार्ड दिए जाएं
* सरकारी बसों में आई-कार्ड के आधार पर यात्रा की अनुमति
* रेलवे कंसेशन पास दोबारा बहाल किए जाएं
* पत्रकारों के लिए अलग से मेडिकल बीमा योजना लागू हो
* आकस्मिक मृत्यु पर उचित मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी
* अनुभवी पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू की जाए

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी सभी मांगें पूरी तरह वैध और पत्रकार हित में हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाकर सकारात्मक निर्णय सुनिश्चित करेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे संगठित रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर समयबद्ध समाधान की मांग करेंगे।