लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा)
छेहरटा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद
अमृतसर, नवंबर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, जिला अमृतसर की ओर से चौक छेहरटा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से श्री धर्मपाल जी को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, अमृतसर पश्चिम का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, जिला महामंत्री श्री राजेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष श्री नरेश पठानिया, श्री सुशील कुमार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री रमन भाटिया एवं उपाध्यक्ष श्री सौरभ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्री विशाल कुमार पुरी, श्री शुभम शर्मा, श्री अमन आनंद, श्री वरुण आनंद, श्री अविनाश, श्री सतीश पुरी, श्री रमेश कुमार पुरी, श्री पवन कुमार पम्मा, श्री संदीप कुमार, श्री विनोद कुमार रामपाल, श्री रोहन दुग्गल, श्री संजीव दुग्गल, श्री महेश कुमार एवं श्री शैंकी अरोड़ा सहित संगठन के अनेक सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने श्री धर्मपाल जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमृतसर पश्चिम क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलेगा तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी।




