कठुआ में दो सगे भाइयों की हत्या से सनसनी, प्रेम प्रसंग बना खूनी वारदात की वजह

0
103

रिपोर्ट: लाइव भारत डेस्क 12 मई (मनी शर्मा) | कठुआ

क्रिकेट बैट से हमला कर आरोपी ने की थी दोनों भाइयों की पिटाई, एक की मौके पर मौत जबकि दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

जम्मू-कश्मीर के Kathua जिले में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वार्ड नंबर 10 पारलीवंड इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 18 वर्षीय नकुल सिंह और 16 वर्षीय निखिल सिंह के रूप में हुई है। दोनों भाई अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। जब उनकी मां काम से वापस घर पहुंचीं तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर दोनों बेटे खून से लथपथ पड़े थे। कमरे में एक क्रिकेट बैट पड़ा हुआ था, जिससे पुलिस को शुरुआती तौर पर हमले की आशंका हुई।One Dead, Another Injured After Brutal Assault on Two Brothers in Kathua

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को तुरंत जीएमसी कठुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नकुल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि निखिल की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए AIIMS विजयपुर, जम्मू रेफर किया गया। लेकिन जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए निखिल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद यह मामला हत्या से डबल मर्डर में बदल गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद मुख्य कारण हो सकता है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी पार्थ वर्मा उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी मृतकों का परिचित था और किसी निजी विवाद को लेकर उसने क्रिकेट बैट से दोनों भाइयों पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना क्रिकेट बैट और कुछ अन्य अहम सबूत भी बरामद किए हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती हिंसा और युवाओं के बीच बढ़ रहे आपसी विवादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।