10 नवंबर 2022 सागा स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म कुलचे छोले दर्शकों के बीच 11 नवंबर को आ रही है| इस फिल्म में दिलराज ग्रेवाल, जन्नत जुबैर और जसवंत राठौर मुख्य भूमिका में मौजूद रहेंगे |अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दर्शकों के सामने फिल्म का ट्रेलर प्रस्तुत किया गया, यह एक रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित फिल्म है| अभी तक फिल्म के 3 गाने रूह, पंजाबी जचदे और नाम बोलदा रिलीज किए गए हैं, जिनको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|
फिल्म को सागा स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है| फिल्म के प्रड्यूसर तथा सागा स्टूडियो के मालिक सुमित सिंह ने बताया कि दिलराज ग्रेवाल तथा जन्नत जुबैर की शानदार अदाकारी फिल्म को लाजवाब बनाते हैं| फिल्म का निर्देशन सिमरनजीत सिंह हुंदल द्वारा किया गया है तथा इसके डायलॉग टाटा बेनीपाल द्वारा लिखित है| इसके लाजवाब गानों को कोरियोग्राफ रिची बटन तथा फिरोज खान द्वारा किया गया है| फिल्म 11 नवंबर को दर्शकों का दिल जीतने के लिए बेताब है|