Site icon Live Bharat

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर करवाया धार्मिक समागम, संगत के लिए गुरु का लंगर भी लगाया गया

लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा)

गुरदासपुर: हलका श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव भंबोई निवासी एनआरआई गज्जन सिंह लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं, लेकिन विदेश में रहते हुए भी वह अपने गांव के साथ जुड़े हुए हैं और समय-समय पर गांव के लिए सेवा कार्य करते रहते हैं।

इसी सेवा भावना के तहत श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर एनआरआई गज्जन सिंह ने गांववासियों के सहयोग से गांव के गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम करवाया। इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के लिए लाखों रुपये की लागत से तैयार सुंदर पालकी साहिब भी भेंट की।

समागम में हलका श्री हरगोबिंदपुर साहिब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रिंसिपल सुलखण सिंह ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान रागी, ढाडी और कविशरी जत्थों ने गुरबाणी, शब्द कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगत को निहाल किया।

इस मौके पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों और सेवा करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया गया। समागम श्रद्धा, सेवा और धार्मिक उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।

Exit mobile version