लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर 10-मार्च-2026
*अमृतसर |* शराब घोटाला मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो Arvind Kejriwal ने पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के साथ Sri Harmandir Sahib (सच्चखंड श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका। इस दौरान केजरीवाल के परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दरबार साहिब में अरदास कर *सरबत के भले* की कामना की और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया।
दरबार साहिब में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर लगाए गए सभी आरोप *पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं*। उन्होंने कहा कि अदालत ने भी टिप्पणी की है कि यह मामला बनता ही नहीं था और कहा जा सकता है कि इस केस में ट्रायल तक शुरू नहीं हुआ।
मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार के *चार साल पूरे होने वाले हैं* और सरकार की ओर से लोगों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने *लोक-हितैषी बजट* पेश किया है और उनका लक्ष्य पंजाब को देश का *नंबर-1 राज्य बनाना* है।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने के लिए दरबार साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अदालत से आम आदमी पार्टी के पक्ष में *बहुत बड़ा फैसला आया है* और इस मामले में कई बड़े नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था।
केजरीवाल ने कहा कि *वाहेगुरु की कृपा से उनकी इज्जत वापस आई है*, इसलिए वह शुक्राना अदा करने के लिए दरबार साहिब पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अभी एक साल का समय बाकी है और पार्टी को बहुत काम करना है।
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पंजाब में किसानों की आत्महत्याओं में कमी आई है और किसानों को सरकार की ओर से हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि *13 मार्च से इन्वेस्टमेंट समिट शुरू होने जा रही है, जिसमें दुनिया भर के उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा **20 मार्च को एक बड़ा स्टील प्लांट भी लाया जा रहा है*, जिससे पंजाब में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।




