लाइव भारत/ मनी शर्मा अमृतसर, 26 फरवरी 2026
महाराष्ट्र में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी शताब्दी समागमों से पूर्व एक अभूतपूर्व विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। राज्य के कोंकण क्षेत्न में 52,63,312 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक साथ हिंद दी चादर श्रद्धांजलि गीत गाकर इतिहास रच दिया है। दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक श्रद्धांजलि गान दिल्ली स्थित रिकॉर्ड रजिस्ट्री ‘बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स’ ने 4 मिनट 45 सेकंड के इस गायन को दुनिया के सबसे बड़े और एक ही समय पर गाए गए श्रद्धांजलि गीत के रूप में प्रमाणति किया है।
इसमें कुल प्रतिभागी 51,13,208 विद्यार्थी और 1,50,104 शिक्षक ने कोंकण क्षेत्न की कुल 20,239 शिक्षण संस्थाएं ने भाग लिया।
डॉ. सतिंदर सरताज की रचना को मिली वैश्विक पहचान
यह धार्मिक गीत प्रसिद्ध गायक, कवि और चिंतक डॉ. सतिंदर सरताज द्वारा लिखा और गाया गया है। इसे मुख्यमंत्नी देवेंद्र फडणवीस और दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा द्वारा रिलीज किया गया था। इस गीत को स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के रूप में अपनाया गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्नों में लाउडस्पीकरों और सिनेमाघरों में फिल्म स्क्रीनिंग से पहले भी इसे प्रसारित किया जा रहा है।
शहीदी शताब्दी समागम की भव्य तैयारी
दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा के संरक्षण और मुख्यमंत्नी देवेंद्र फडणवीस के विशेष सहयोग से 28 फरवरी और 1 मार्च को नवी मुंबई के खारघर (उवे मैदान) में विशाल शहीदी शताब्दी समागम आयोजित किए जा रहे हैं। यह विश्व रिकॉर्ड इन्हीं समारोहों की प्रस्तावना के रूप में देखा जा रहा है। गुरु साहिब के प्रति अटूट श्रद्धा को समर्पित यह आयोजन न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि युवाओं को महान शहादत के गौरवमयी इतिहास से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास भी है।




