चंडीगढ़, 10 सितम्बरः
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज डी.एस.पी सिटी फ़िरोज़पुर के रीडर ए.एस.आई. गुरलाभ सिंह को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
विजीलैंस की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
विजीलैंस ने 30,000 रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. रंगे हाथों दबोचा
