अमृतसर 11 सितंबर खालसा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी रंजीत एवेन्यू में पौधारोपण मुहिम का आगाज किया गया। इसमें अलग अलग किस्म के 100 पौधे लगाए गए। कालेज की डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. मंजू बाला ने कहा कि कालेज ने आमदन कर विभाग के सहयोग से कैंपस को वातावरण पक्ष व हरियाली भरा बनाने के लिए प्रयास किए है। इस अवसर पर मुख्य मेहमान रोहित मेहरा अतिरिक्त इंकम टैक्स कमिश्नर जो ग्रीन मैन के रूप में मशहूर है ने कालेज के वातावरण की संभाल संबंधी प्रयास की प्रशंसा की।
डा. मेहरा जोकि एक हजार से अधिक सूक्ष्म जंगल स्थापित करने व नौ लाख से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रसिद्ध है नेकहा कि धरती की वातावरण प्रणाली असंतुलित हो चुकी है जोकि समूह व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित कर रही है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अपने आसपास की ओर ध्यान दें व एक बेहतर वातावरण बनाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए।
इस अवसर पर डा. मंजू बाला ने कहा कि वृक्ष जिंदगी, प्रगति, सुंदरता व शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे लिए आक्सीजन छोड़ते है। ताकि हम जीवित रह सके। इसलिए हरेक व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह कम से कम एक पौधा लगा कर उसकी संभाल करें।
इस अवसर पर किन्नू, जामुन, अंजीर, नींबू, आम, नाशपाती व अमरूद के पौधे लगाए गए। इस मुहिम के दौरान डा. महिंदर संगीता डीन, अकादमी डा. रिपिन कोहली डीन रिसर्च व कंसलटेंसी, इंजीनियर बिक्रमजीत सिंह रजिस्ट्रार, इंजीनियर करणबीर सिंह, पी. प्रशांत, इंजीनियर गुरचरण सिंह, साहिल अरोड़ा, परनीत कौर व अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद थे।



