मुंबई में सजेगा हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी समागम, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे शामिल

0
19
राज्यस्थान के मुख्यमंत्नी भजनलाल शर्मा से मुलाकात करते ज्ञानी साहिब सिंह, प्रिंसीपल हर्षदीप सिंह रंधावा ,भाई जगजीत सिंह गिल व अन्य

लाइव भारत/ मनी शर्मा अमृतसर, 26 फरवरी 2026

हिन्द की चादर धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष को समर्पित दो दिवसीय भव्य समागम 28 फरवरी और 01 मार्च को नवी मुंबई के खारघर (उवे मैदान) में आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्र म में साम्मलित होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्नी भजन लाल शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। शहीदी शताब्दी समागम प्रबंधन समिति के संरक्षक और दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्नी देवेंद्र फडणवीस की ओर से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर जाकर मुख्यमंत्नी भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में ज्ञानी साहिब सिंह, प्रिंस. हर्षदीप सिंह रंधावा और भाई जगजीत सिंह गिल शामिल थे। स्नेहपूर्ण निमंत्नण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्नी शर्मा ने कहा श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का बलिदान विश्व इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की पुकार पर जुल्म और अन्याय के खिलाफ आत्म-बलिदान देकर एक महान इतिहास रचा था। ऐसे महापुरु ष के 350वें शहीदी दिवस पर आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।

कार्यक्र म की मुख्य विशेषताएं

इस दो दिवसीय समागम में प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्नी अमित शाह के अलावा 6 राज्यों के मुख्यमंत्नी और उपमुख्यमंत्नी शिरकत कर रहे हैं। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस समागम में पहुंच रहे हैं, जो गुरु साहब के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। गुरु साहिब के साथ शहीद हुए भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की अद्वितीय शहादत को भी इस दौरान विशेष रूप से याद किया जाएगा। महाराष्ट्र की धरती पर इस बार यह शहीदी पर्व बेहद श्रद्धा और विशाल स्तर पर मनाया जा रहा है। खारघर का मैदान इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा, जहां विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक शिख्सयतें गुरु साहिब के चरणों में सिजदा करेंगी।