Site icon Live Bharat

भिंडी सैदां कस्बे से 11,000 लीटर अवैध लाहन बरामद, मौके पर नष्ट

लाइव भारत / अमृतसर 28-अप्रैल (मनी शर्मा)

पंजाब के अमृतसर जिले के कस्बा भिंडी सैदां में एक्साइज विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11,000 लीटर अवैध कच्ची लाहन बरामद की गई। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर की गई।

जानकारी के अनुसार, एक्साइज इंस्पेक्टर मैडम जगदीप कौर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने थाना भिंडी सैदां के अंतर्गत गांव भिंडी सैदां में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 9 तरपालों और 9 ड्रमों में छिपाकर रखी गई अवैध कच्ची लाहन बरामद की गई, जिसे गांव की लावारिस जमीन में दबाकर रखा गया था।

बरामद की गई करीब 11,000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें जीएम गुरप्रीत सिंह उप्पल, जीएम जतिंदर सिंह, जीएम तेजिंदर, जीएम रवि शर्मा, जीएम दयाल सिंह, ठेका इंचार्ज मंजीत चोगावां, ठेका इंचार्ज सुलक्षण, ठेका इंचार्ज साबा खलेरा, एचसी सेवा सिंह, एचसी गुरप्रीत सिंह, एचसी दलजीत सिंह और कर्मवीर सिंह शामिल थे।

एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Exit mobile version