Site icon Live Bharat

पीएफआई की तरह वक्फ बोर्ड पर भी लगे प्रतिबंध:- सुखपाल सरां

पीएफआई पर प्रतिबंध सरकार का साहसी कदम:- सुखपाल सरां
देश मे बनेगा सुरक्षा का माहौल ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध जरूरी: सुखपाल सरां
भाजपा के प्रदेश सचिव व सामाजिक नेता सुखपाल सिंह सरां ने मोदी सरकार द्वारा पीएफआई को प्रतिबंध किये जाने का स्वागत किया। वहीं जन हित के फैंसले लेने वाली केंद्र की सरकार से वक्फ बोर्ड को खत्म करने की मांग की। भाजपा नेता सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि देशवकी अखण्डता  व एकता के लिए पीएफआई पर प्रतिबंध लाजमी था। जिसके लिए पिछले समय मे केरल सरकार द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र भी लिखा गया था। लेकिन वोटों के तुष्टिकरण की नीति के चलते कांग्रेस ने ऐसे देश जलाने वाले संगठन पर एक्शन लेने की बजाय मूक दर्शक बन कर इन्हें समाज को जलाने दिया। जिस तरह के साक्ष्य मोदी सरकार ने जुटाकर पीएफआई पर बैन लगाया है जो कि साफ करता है कि इस कट्टरवादी संगठन के इरादे देश में भयंकर दंगे करवा कर भारत को खण्ड खण्ड करना था । जिसे मोदी सरकार ने कामयाब नहीं होने दिया। और देश के दुश्मनों को चेतावनी दी कि भारत के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा नेता सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि देश मे पीएफआई की तरह वक्फ बोर्ड पर प्रतिबंध भी समय की मांग बन चुका है। क्योंकि वक्फ बोर्ड को भी संवैधानिक संस्था नहीं हैं। और वक्फ बोर्ड से जुड़े लोग सम्पतियों पर कब्जा कर देश की सम्पतियों की लूट कर रहे हैं। ऐसी गैरकानूनी संस्था पर प्रतिबंध लाजमी है। ताकि देश को लूट से बचाया जा सके।
Exit mobile version