चंडीगढ़, 19 मार्च
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज यहाँ पंजाब राज भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजुदगी में नये बने 10 कैबिनेट मंत्रियों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शपथ ग्रहण समागम की कार्यवाही चलाई।


इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के इलावा पंजाब विधान सभा के प्रो टैम स्पीकर डा. इन्दरबीर सिंह निज्जर भी उपस्थित थे। इनके इलावा नये चुने आप विधायक, पंजाब भर से सीनियर पार्टी नेता, वर्कर और वालंटीयर और अलग -अलग क्षेत्र की शख़्सियतें उपस्थित थीं।
समागम में सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के इलावा नये चुने कैबिनेट मंत्रियों के पारिवारिक मैंबर, रिश्तेदार और दोस्त -मित्र उपस्थित थे।
————