दोआबा ऑटोमोबाइल, कोर्ट रोड अमृतसर में नए बजाज चेतक का भव्य लॉन्च

0
32

दोआबा ऑटोमोबाइल, कोर्ट रोड अमृतसर में नए बजाज चेतक का भव्य लॉन्च

अमृतसर, (संवाददाता): शहर के कोर्ट रोड स्थित दोआबा ऑटोमोबाइल में नए बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कंपनी के जीएम ए.पी. सिंह ने स्कूटर की आधिकारिक अनवीलिंग की। कार्यक्रम में मैनेजर तजिंदर सिंह, फाइनेंस हेड राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। 

लॉन्च समारोह के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने नए चेतक के आधुनिक डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और एडवांस इलेक्ट्रिक तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह स्कूटर बेहतरीन रेंज, आकर्षक लुक और शानदार परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प है।

इवेंट में पहुंचे ग्राहकों और मेहमानों ने नए मॉडल में खास रुचि दिखाई तथा टेस्ट राइड का अनुभव भी लिया। कंपनी की ओर से शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा भी की गई।

इस अवसर पर जीएम ए.पी. सिंह ने कहा कि दोआबा ऑटोमोबाइल हमेशा ग्राहकों को आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और नए चेतक का लॉन्च शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।