Site icon Live Bharat

जल संसाधन, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभागों की जि़म्मेदारी सौंपी गई

स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय-1, चण्डीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। उनको जल संसाधन, आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभागों की जि़म्मेदारी सौंपी गई है। उनको कार्यालय पहुँचने पर उनके स्टाफ द्वारा मुबारकबाद दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व अधीन पंजाब को विकास की नई बुलन्दियों पर पहुँचाने के लिए वह हर संभव यत्न जारी रखेंगे और पंजाब निवासियों को साफ़-सुथरा, पारदर्शी और लोक-हितैषी प्रशासन देना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।

Exit mobile version