Site icon Live Bharat

गोरदासपुर में पुलिस एनकाउंटर: पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला आरोपी 32 घंटे में गिरफ्तार

रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 12-जून (मनी शर्मा)

गुरदासपुर, पंजाब: गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर फायरिंग और मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के महज 32 घंटे के भीतर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित मट्टू निवासी बटाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन गांव चावा में एक आटा चक्की पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर से आरोपी ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद आरोपी ने जगतपुर कलां स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी भैणी मियां खान इलाके के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

 

Exit mobile version