Site icon Live Bharat

काहनूवान में भगवंत मान की रैली से पहले किसानों और पुलिस में झड़प, गुरदासपुर रोड पर जाम

लाइव भारत / मनी शर्मा काहनूवान 10-मार्च -2026

पंजाब के काहनूवान इलाके में मुख्यमंत्री *भगवंत मान* की रैली से पहले किसानों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। रैली स्थल की ओर बढ़ रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हो गईं, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए माहौल गर्म हो गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगह नाके लगाए थे। किसानों ने पुलिस के नाकों को धक्का देकर पार किया और खेतों के रास्ते आगे बढ़ते हुए रैली स्थल की ओर जाने की कोशिश की।

इसी दौरान *गुरदासपुर रोड पर गांव वड़ैच के पास किसानों ने सड़क जाम कर दिया*, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

किसान नेताओं *हरविंदर सिंह मसाणियां* और *शाम सिंह गिल मंझ* ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान पुलिस ने किसानों के साथ धक्का-मुक्की की और कुछ पुलिसकर्मियों की पगड़ियां भी उछाल दी गईं। किसान नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे किसानों को जबरन रोका गया।

फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा हुआ है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रैली स्थल तक जाने से रोका गया तो वे आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।

 

 

Exit mobile version