Site icon Live Bharat

एमके मोटर्स में लॉन्च हुई नई Yezdi Scrambler, दमदार लुक और एडवेंचर फीचर्स ने जीता युवाओं का दिल

रिपोर्ट: लाइव भारत / अमृतसर 23-मई (मनी शर्मा)

अमृतसर  शहर के प्रमुख टू-व्हीलर शोरूम एमके मोटर्स में नई Yezdi Scrambler बाइक को शानदार अंदाज़ में लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग समारोह के दौरान बाइक के आकर्षक लुक, एडवेंचर स्टाइल डिजाइन और दमदार फीचर्स ने युवाओं का खास ध्यान खींचा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नई Yezdi Scrambler को खासतौर पर एडवेंचर और ऑफ-रोड राइडिंग पसंद करने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बाइक में पावरफुल इंजन, ड्यूल चैनल ABS, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटिंग, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा इसका स्टाइलिश डिजाइन और दमदार एग्जॉस्ट साउंड भी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

इस मौके पर कौशल गल्होत्रा ने कहा कि Yezdi Scrambler उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प है जो स्टाइल, पावर और एडवेंचर राइडिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बाइक युवाओं की नई पसंद बन सकती है।

वहीं निर्मल सिंह ने बाइक के फीचर्स और परफॉर्मेंस की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने इस मॉडल में आधुनिक तकनीक और बेहतर राइडिंग अनुभव पर विशेष ध्यान दिया है।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान शोरूम स्टाफ, बाइक राइडर्स और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने बाइक का करीब से निरीक्षण किया और इसके फीचर्स की सराहना की।

Exit mobile version