लाइव भारत / मनी शर्मा अमृतसर 10-मार्च-2026
जनता के हित में एक और अहम पहल करते हुए *कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर* ने गुम हुए *400 मोबाइल फोन* सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस के अनुसार ये मोबाइल फोन *राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब* के विभिन्न जिलों से बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन मोबाइल फोनों को *लुधियाना, जालंधर और अमृतसर देहाती* समेत कई स्थानों से ट्रेस किया गया। बरामद किए गए मोबाइल अब उनके मालिकों को सौंप दिए गए हैं, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
यह तीसरा बड़ा अभियान है जिसमें गुम हुए मोबाइल फोन लोगों को वापस दिलाए गए हैं। इससे पहले पहले चरण में *100 मोबाइल फोन* और दूसरे चरण में *200 मोबाइल फोन* बरामद कर मालिकों को सौंपे गए थे, जबकि अब तीसरे चरण में *400 मोबाइल फोन* ट्रेस किए गए हैं।
*पुलिस कमिश्नर अमृतसर Gurpreet Singh Bhullar (IPS)* के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस की विभिन्न टीमों ने तकनीकी सहायता और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार कुल *400 मोबाइल फोन* में से
पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम टीम* ने 269 मोबाइल फोन
सब-डिवीजन ईस्ट* ने 85 मोबाइल फोन
सब-डिवीजन सेंट्रल* ने 29 मोबाइल फोन
सब-डिवीजन नॉर्थ* ने 17 मोबाइल फोन
ट्रेस किए हैं।
बरामद मोबाइल फोन में *13 आईफोन और 387 एंड्रॉयड फोन* शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग *₹85.20 लाख* बताई जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और *Central Equipment Identity Register (CEIR)* सिस्टम का इस्तेमाल किया। इस सिस्टम की मदद से गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उन्हें गलत इस्तेमाल होने से भी रोका गया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या *सांझ केंद्र* में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही नागरिकों को *CEIR पोर्टल* पर भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रेस करने में आसानी हो सके।




