अमृतसर, 07 अगस्त। मनी शर्मा
अमृतसर आठवें पातशाह, मानवता की सेवा, दया और विनम्रता का संदेश देने वाले *श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी* के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर *सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब* में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही पंजाब सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे और गुरबाणी कीर्तन का श्रवण कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
