विकसित अमृतसर मुहिम के तहत ग्रीन एवेन्यू में ‘मदर्स डे’ विशेष रूप से मनाया गया

0
115

अमृतसर, 11 मई (मनी शर्मा) : विकसित अमृतसर मुहिम के अंतर्गत वार्ड नंबर 10 स्थित ग्रीन एवेन्यू में नव विकसित किए गए त्रिकोणा पार्क को स्थानीय निवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर ‘मदर्स डे’ को विशेष रूप से सेलिब्रेट किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रीन फील्ड की महिलाओं ने पार्क को भविष्य में भी इसी तरह सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। विकसित अमृतसर टीम की ओर से मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिलाओं को उपहार स्वरूप फूलदार पौधे भेंट किए गए।

इस मौके पर वार्ड नंबर 10 की काउंसलर एवं भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की प्रधान श्रुति विज ने विकसित अमृतसर की पूरी लीडरशिप और क्षेत्र की महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और प्रयासों से ही यह कार्य सफल हो पाया है।श्रुति विज ने कहा कि ऐसे सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।