अमृतसर 11 सितंबर खालसा कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी रंजीत एवेन्यू में पौधारोपण मुहिम का आगाज किया गया। इसमें अलग अलग किस्म के 100 पौधे लगाए गए। कालेज की डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. मंजू बाला ने कहा कि कालेज ने आमदन कर विभाग के सहयोग से कैंपस को वातावरण पक्ष व हरियाली भरा बनाने के लिए प्रयास किए है। इस अवसर पर मुख्य मेहमान रोहित मेहरा अतिरिक्त इंकम टैक्स कमिश्नर जो ग्रीन मैन के रूप में मशहूर है ने कालेज के वातावरण की संभाल संबंधी प्रयास की प्रशंसा की।
डा. मेहरा जोकि एक हजार से अधिक सूक्ष्म जंगल स्थापित करने व नौ लाख से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रसिद्ध है नेकहा कि धरती की वातावरण प्रणाली असंतुलित हो चुकी है जोकि समूह व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित कर रही है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अपने आसपास की ओर ध्यान दें व एक बेहतर वातावरण बनाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए।