राजनीतिज्ञ ईमानदार होंगे तो ‌अफसरशाही के भ्रष्टाचार पर भी लगेगा अंकुश

0
187

नजदीकी कस्बा धारीवाल के गुरुद्वारा श्री बुर्ज साहिब में हरबंस सिद्धवां की अध्यक्षता में वर्तमान भारत के परिदृश्य पर एक चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए विभिन्न वक्ताओं ने एक सुर होकर कहा कि भारत की ज्यादातर समस्याओं का ‌आधार भ्रष्टाचार है। अगर राजनीतिज्ञ ईमानदार होंगे तो अफसरशाही भी ईमानदारी से काम करेगी और भारत की आधी से ज्यादा समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी। वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी के कारण नौजवान नशे की ओर प्रेरित हो रहा है क्योंकि रिश्वत दिए बिना सरकारी नौकरी का मिलना नामुमकिन है, महंगाई बढ़ती जा रही है और किसान और गरीब कर्जे के बोझ तले आत्महत्या कर रहा है तो इसका कारण भी भ्रष्टाचार ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस लाकर उस पैसे से गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का वादा किया था मगर किया कुछ भी नहीं। इसलिए अब लोगों को ही अपने तौर पर प्रयास करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी चर्चाएं आयोजित करके प्रायोगिक रूप में बुद्धिजीवियों को समाज को जगाने का जिम्मा उठाना चाहिए और भ्रष्ट राजनीति राजनीतिज्ञों और अधिकारियों का बहिष्कार करके भ्रष्टचारमुक्त और स्वच्छ शासन और प्रशासन का सृजन करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।