भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री व मोगा नगर निगम चुनावों के ऑब्जर्वर विजय सांपला का मोगा पहुंचने पर किसानों ने किया कड़ा विरोध
किसानों ने गिराई पुलिस की बैरिकेडिंग एस पी एच ने खुद मौके पर मौजूद रहकर कमान संभालते हुए किसानों को आगे बढ़ने से रोका समूचे पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों को डराया धमकाया जा रहा है : विजय सापला देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा से खौफ जदा है बाकी सभी राजनीतिक पार्टियां
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सापला को सोमवार को मोगा में किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को पार्टी की ओर से नगर निगम चुनावों का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जिसके चलते विजय सापला अपनी पार्टी की चुनावी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए मोगा पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान विजय सांपला ने आरोप लगाया कि समूचे पंजाब में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा की देश की बाकी समूची राजनीतिक पार्टियां भाजपा से खौफ खाती हैं। जिसके चलते ही किसी ना किसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।