Site icon Live Bharat

 भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 में राज्य की तरक्की को दिखाता पंजाब पैविलियन लोगों के लिए बने आकर्षण का केंद्र  

पंजाब का सभ्याचार दिवस मनाया जायेगा 25 नवंबर को
नयी दिल्ली, 15 नवम्बर: (मनी)
पंजाब की संस्कृति, विरासत और राज्य के अलग-अलग विभागों और हस्तकला के उत्पादों को दिखाता पंजाब पैविलियन यहाँ चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस साल के व्यापार मेले का विषय ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’ है। इसी विषय को आधार बनाकर ही पंजाब सरकार द्वारा पैविलियन बनाया गया है।

यह 41वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक यहाँ के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। केंद्र सरकार के इस विषय को लेकर ही मुल्क के अलग-अलग राज्य अपने विकास के कदमों को यहाँ दिखा रहे हैं। इस व्यापार मेले में अन्य मुल्कों द्वारा भी शिरकत की जा रही है। इस बार पंजाब पैविलियन हॉल-4 की पहली मंजिल पर तैयार किया गया है।

पंजाब पैविलियन के प्रशासक श्री जे.एस. भाटिया और उप-प्रशासक श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों और संस्थानों जैसे मार्कफैड, वेरका, पी.एस.आई.ई.सी-इनवैस्ट पंजाब, पंजाब पर्यटन विभाग, विज्ञान टैक्नॉलॉजी और पर्यावरण विभाग, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे रचनात्मक कदमों से अवगत करवाया जा सके। इसके साथ ही भांगड़ा कलाकारों द्वारा भंगड़े की पेशकारी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब का सांस्कृतिक दिवस 25 नवंबर को मनाया जायेगा।
—————

Exit mobile version