बेटियों की शिक्षा से बदलेगी समाज की तस्वीर और आने वाली पीढ़ियों की तकदीर: अक्षय शर्मा

0
15
लाइव भारत अमृतसर (मनी शर्मा)

गंडा सिंह वाला में जागरण के दौरान भाजपा युवा नेता ने शिक्षा, रोजगार और नशामुक्ति का दिया संदेश, बोले– हर बेटी को मिलना चाहिए आगे बढ़ने का अवसर

अमृतसर। भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने गंडा सिंह वाला में आयोजित धार्मिक जागरण के दौरान बेटियों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक तरक्की शिक्षा के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो केवल एक परिवार नहीं, बल्कि आने वाली दो पीढ़ियों का भविष्य भी संवरता है। इसलिए माता-पिता को बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने चाहिए।

इस अवसर पर अक्षय शर्मा ने माता रानी के चरणों में अरदास करते हुए कहा कि उनकी कामना है कि अगले 365 दिनों बाद जब वह दोबारा इस क्षेत्र में आएं तो गंडा सिंह वाला के प्रत्येक घर में खुशियां हों, युवाओं के पास रोजगार के अवसर हों और क्षेत्र का हर बच्चा शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही किसी गांव और क्षेत्र की तस्वीर एवं तकदीर बदलने की ताकत रखते हैं।

उन्होंने धार्मिक आयोजन के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरण का अर्थ केवल रातभर जागना नहीं, बल्कि समाज को उन गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक करना भी है, जिनके कारण आज युवा बेरोजगारी और नशे जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। समाज को इन समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, ताकि युवाओं को बेहतर भविष्य मिल सके।

आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार लोगों के बीच वोट मांगने आएंगे, लेकिन जनता को भी उनसे पिछले पांच वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगना चाहिए। उन्होंने माताओं, बहनों और युवाओं से अपील की कि वे नेताओं से सवाल करें कि जब उनके बच्चों को रोजगार की जरूरत थी, तब उनके लिए क्या प्रयास किए गए? जब युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे थे, तब उन्हें बचाने के लिए कौन आगे आया? और जब गरीब परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे, तब उनकी सहायता के लिए किसने कदम उठाए?

अक्षय शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में आम नागरिक का वोट सबसे बड़ी ताकत है। यह केवल किसी नेता या राजनीतिक पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि अगले पांच वर्षों के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की दिशा तय करने का अधिकार भी है। इसलिए लोगों को जाति, धर्म और राजनीतिक नारों से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और क्षेत्र के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने