प्रसिद्ध टीवी कलाकार सुरिन्दर फ़रिश्ता (घुल्लहे शाह) आम आदमी पार्टी में हुए शामिल …महेंद्र सिंह के.पी के करीबी राजिन्दर सिंह और समाज सेवी जसविंदर सिंह मास्टर ने की ‘आप’ में शामूलियत

0
256

आम आदमी पार्टी की लोक समर्थकी नीतियों से प्रभावित हो कर पंजाब के विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी द्वारा लगातार लोगों के हित के लिए किए जा रहे कार्य के कारण ही ‘आप’ का काफिला दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से किए गए कार्यों ने पंजाब के लोगों को भी प्रभावित किया है। आज आम आदमी पार्टी को उस समय भरपूर समर्थन मिला जब मशहूर टीवी कलाकार सुरिन्दर फ़रिश्ता (घुल्लहे शाह), महिंद्र सिंह के.पी के करीबी राजिन्दर सिंह और समाज सेवी जसविन्दर सिंह मास्टर ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।
नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश महासचिव हरचन्द सिंह बरसट की हाजिरी में सुरिन्दर फ़रिश्ता (घुल्लहे शाह), रजिन्दर सिंह और जसविन्दर सिंह मास्टर ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके शामिल हुई शख्सियतों ने कहा कि पंजाब में बारी-बारी सत्ता पर रहने वाली कांग्रेस और अकाली-भाजपा पार्टी के नेताओं ने सिर्फ भ्रष्टाचार के द्वारा अपनी जायदाद बनाई है, पंजाब की तरक्की के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं।
सुरिन्दर फ़रिश्ता (घुल्लहे शाह) एक मशहूर टीवी कलाकार हैं, जिन्होंने टीवी के मशहूर प्रोग्राम झील-मिल तारे, रौणक मेला, लिश्कारा आदि के इलावा अन्य कई प्रोग्रामों में काम किया है। इसके इलावा पंजाबी फि़ल्मों में भी काम किया है। आज-कल उनकी ओर से एक एक्टिंग अकेडमी चलाई जा रही है।
जसविन्दर सिंह मास्टर प्रसिद्ध समाज सेवी हैं। वह शिक्षा विभाग से अध्यापक के पद रिटायर्ड हुए हैं। वह सरकारी नौकरी में जाने से पहले रंगरेटां दल यूथ विंग पंजाब के प्रधान रहे हैं।
राजिन्दर सिंह पिछले 23 सालों से राजनीति में सरगरम हैं। वह कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह के.पी के करीबी हैं। इससे पहले वह सेवा सिंह सेखवां के करीबी रहे और साल 1998 से 2002 तक कपूरथला में भाजपा के यूथ विंग के महा सचिव रहे। वह 2013 से समाज सेवी और एंटी करप्शन संस्था अमृतसर के प्रधान के तौर पर काम कर रहे हैं।